Hindi jokes
बढ़ती हुई मंहगाई और घटती हुई कमाई को देखकर , आधार कार्ड नहीं, बल्कि उधार कार्ड की जरुरत महसूस हो रही है|
आधार कार्ड का ऑफिस बंद था , कार्ड बनवाने के लिए लम्बी लाइन लगी हुई थी , एक आदमी बार बार लाइन में आगे जाने की कोशिश कर रहा था , लोग बार उसे पीछे पकड़ कर खीच देते थे , उसने 4-5 बार कोशिश की , फिर हारकर बोला – लगे रहो लाइन में सालो , आज ऑफिस ही नहीं खोलूँगा
जाने क्यूँ अपने हुस्न पर इतना गुरूर है उसे.. लगता है उसका आधार कार्ड अब तक नहीं बना है|
पापाः बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ? पप्पुः पापा 80% आये है । पापाः पर मार्कशीट पर 40% लिखा है? पप्पूः बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाऊंट में आएंगे।😎 पापा बेहोश..
No comments:
Post a Comment